गार्डन में पौधों को उगाने के कई तरीके होते हैं। इनमें से एक सबसे सरल और प्रभावी तरीका है कटिंग की मदद से पौधों को उगाना। कई पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें कटिंग के माध्यम से उगाना बहुत आसान होता है। इस प्रक्रिया में पौधे की कटिंग लेकर उसे जड़ों को विकसित होने के लिए तैयार किया जाता है और फिर उसे किसी गमले या गार्डन में लगाया जाता है।

हालांकि, कई लोगों को कटिंग लगाने का सही तरीका पता नहीं होता है, जिससे वे पौधों में जड़ों को ठीक से विकसित नहीं कर पाते हैं और कटिंग सूख जाती है। इस लेख में, हम आपको कटिंग लगाने के सही तरीकों के बारे में बताएंगे। इन उपायों की मदद से आप कटिंग को सही ढंग से लगाकर पौधों को सफलतापूर्वक उगा सकते हैं। आइए, जानते हैं कटिंग लगाने का सही तरीका।

कटिंग क्या है?

कटिंग का मतलब है कि पौधे के किसी हिस्से, जैसे कि तना, पत्ती या जड़, को काटकर उससे नया पौधा उगाना। यह प्रक्रिया न केवल सरल है बल्कि बहुत प्रभावी भी है। कटिंग से उगाए गए पौधे तेजी से बढ़ते हैं और मूल पौधे के समान गुण रखते हैं।

How To Grow Hibiscus From Cutting