बागवानी में अंडे के छिलकों का उपयोग मिट्टी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मिट्टी में पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है और पौधों की वृद्धि एवं विकास को प्रभावित करता है। अंडे के छिलकों में सबसे अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देने और फलों की पैदावार को बढ़ाने में सहायक होता है। साथ ही, यह फलों को मीठा और पका बनाने के लिए भी आवश्यक है।

घर में चाहे छोटे पौधे लगाने हों या बड़े पेड़, सबसे जरूरी होता है उनकी ग्रोथ के लिए अच्छी क्वालिटी की खाद देना। इसी कारण लोग अपने खेतों या बगीचों में उपयोग करने के लिए हमेशा बेहतरीन खाद की तलाश में रहते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा विकल्प यह है कि आप घर पर ही खाद तैयार करें। यह काम आपको थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन घर पर खुद से खाद बनाना काफी आसान है। आप अंडे के बेकार छिलकों से खाद तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं अंडे के छिलकों से खाद और क्या हैं इसकी खासियत है

अंडे से बनी खाद की खासियत

अगर आपको घर में पेड़-पौधे लगाना पसंद है, तो आप अंडे के छिलकों को अपने बगीचे में खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे के छिलकों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें कैल्शियम कार्बोनेट शामिल है, जो पौधों की वृद्धि और विकास के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। अंडे के छिलकों में मौजूद पोषक तत्वों के कारण इसका उपयोग खाद के रूप में किया जाता है। इसके अलावा, बागवानी में अंडे के छिलकों का उपयोग मिट्टी के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मिट्टी में पोषक तत्वों और पौधों की वृद्धि को बढ़ाता है।

Fertilizer From Egg Shells