घर पर वाटर इंडोर प्लांट्स उगाना न केवल आपके घर को हरा-भरा बनाता है बल्कि वातावरण को भी ताजगी से भर देता है। ये पौधे पानी में उगते हैं और इन्हें मिट्टी की जरूरत नहीं होती है। यहां 5 किस्म के पसंदीदा वाटर इंडोर प्लांट्स और उन्हें उगाने के तरीके दिए गए हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिना मिट्टी के घर में उगाए जानते वाले प्लांट। जिन्हें मात्र पानी में डालकर आप आसानी से ग्रो कर सकते हैं। ये इंडेार प्लांट आपके घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगाएंगे।

पानी में लगाए जाने वाले पांच इंडोर प्लांट

वाटर इंडोर प्लांट्स में पीस लिली, लकी बैंबू, और फिलॉडेंड्रॉन शामिल हैं, जो पानी में उगते हैं और इन्हें मिट्टी की जरूरत नहीं होती। नीचे दिए गए हैं 5 पसंदीदा वाटर इंडोर प्लांट्स :

  • पीस लिली (Peace Lily)
  • कमल (Lotus)
  • लकी बैंबू (Lucky Bamboo)
  • पोथोस (Pothos)
  • फिलॉडेंड्रॉन (Philodendron)

पीस लिली (Peace Lily)

पीस लिली वास्तु में बैंबू प्लांट की तरह खास मानी जाती है। इसमें एक छोटा सा सफेद कलर का पौधा होता है और इसे घर में लगाने से शांति मिलती है। इसे किसी भी बर्तन में बेहद आसानी से उगाया जा सकता है। पीस लिली को ग्रो करने के लिए हल्की फिल्टर्ड धूप की आवश्यकता होती है, इसलिए घर में हल्की धूप वाली जगह पर इसे लगाएं। यह एक सुंदर फूलों वाला प्लांट है जो कम रोशनी में भी पनप सकता है। पीस लिली को नियमित पानी की जरूरत होती है और यह सूखी हवा को पसंद नहीं करती। इसे पानी के जार या मिट्टी में उगाया जा सकता है। पीस लिली को उगाने के लिए इसकी कटिंग को एक जार में पानी में रखें और हर दो हफ्ते में पानी बदलें।

Five Simple Strategies for Prolonging the Blooms of Your Peace Lily Houseplants