Vastu Tips For Money Plant : धन की बरकत के लिए सही दिशा

मनी प्लांट, जिसे कई नामों से जाना जाता है, वास्तुशास्त्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है

और इसे घर की शोभा बढ़ाने और धन की बरकत लाने का प्रतीक माना जाता है।

इस पौधे को “डेविल्स आइवी” या “पोथोस” के नाम से भी जाना जाता है

मनी प्लांट धन, समृद्धि, और सकारात्मक ऊर्जा को घर में लाने की क्षमता रखते हैं।

मनी प्लांट और वास्तुशास्त्र:

सही दिशा क्या है मनी प्लांट को लगाने की

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण पूर्व दिशा यानी अग्नि कोण में लगाना शुभ माना जाता है.

इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं और इस दिशा के देवता भगवान गणेश हैं.

इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. आर्थिक लाभ होता है.

इसके साथ ही मनी प्लांट को कभी भी घर के उत्तर पूर्व दिशा यानी ईशान कोण की तरफ बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए.

इस बात का भी रखें ख्याल

माना जाता है कि जैसे-जैसे मनी प्लांट का पौधा बढ़ता है, वैसे-वैसे घर में बरकत आती है।

इसलिए हमेशा यह ख्याल रखना चाहिए कि मनी प्लांट की बेल कभी भी ज़मीन को नहीं छूनी चाहिए

ऊपर की ओर बढ़ती हुई बेल तरक्की का प्रतीक है।